सीबीएसई की दसवीं का रिजल्‍ट घोषित : लड़कियां फिर आगे

पंचकूला : सीबीएसई की दसवीं की का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पंचकूला जोन एक बार फिर लड़कियों ने लडक़ों को पछाड़ दिया। पंचकूला जोन में ओवरआल पास प्रतिशत 97.87 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.78 और लड़कों का पास प्रतिशत 97.31 रहा। पिछले वश्‍ज्ञ्र की अपेक्षा पास प्रतिशत कम रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 28 May 2015 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 09:30 AM (IST)
सीबीएसई की दसवीं का रिजल्‍ट घोषित : लड़कियां फिर आगे

पंचकूला : सीबीएसई की दसवीं की का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पंचकूला जोन एक बार फिर लड़कियों ने लडक़ों को पछाड़ दिया। पंचकूला जोन में ओवरआल पास प्रतिशत 97.87 रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.78 और लड़कों का पास प्रतिशत 97.31 रहा। पिछले वश्ज्ञ्र की अपेक्षा पास प्रतिशत कम रहा है।

यह भी पढ़ें : CBSE 10th रिजल्ट : तिरुअनंतपुरम पहले और दिल्ली आखिरी नंबर पर

जवाहर नवोदय विद्यालयों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन। वर्ष 2013-2014 में इस रीजन का ओवरआल पास प्रतिशत 99.49 रहा था। बोर्ड के उपसचिव आरजे खंडेराव ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत पड़ने वाले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ के बच्चों का परिणाम घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि कुल 207132 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें कुल 1,23886 लडक़े और 79818 लड़कियां थीं। इस बार सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा । हरियाणा में मेवात और नारनौल का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा है।

आरजे खांडेराव के अनुसार पंचकूला रीजन में इस बार मार्च अप्रैल में हुई परीक्षा में 207132 विद्यार्थी बैठे । इनमें से कुल 202729 विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल 127314 लड़कों में से 123886 पास हुए। इस प्रकार लड़कों का पास प्रतिशत 97.31 रहा। इसी प्रकार 79818 लड़कियां ने परीक्षा दी। इनमें से 78843 पास हुईं । उनका पास प्रतिशत 98.78 रहा ।

उन्होंने बताया कि सरकारी एव सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 88.59 और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.02 रहा। प्राइवेट स्कूलों के 97.66 प्रतिशत लड़के और 99.23 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं । सेंट्रल तिब्बतियन स्कूलों के 97.61 फीसदी लड़के पास और 99.47 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।

उन्हाेंने बताया कि जवाहर नवोदय स्कूलों (जेएनवी) लड़कों का पास प्रतिशत 99.55 और लड़कियों का 99.82 रहा । केंद्रीय विद्यालय के 98.85 प्रतिशत लड़के और 98.98 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।

ट्राईसिटी में पंचकूला आगे

ट्राइसिटी में पंचकूला ने चंडीगढ़ और मोहाली को दसवीं कक्षा के परिणाम में पछाड़ दिया है। चंडीगढ़ का कुल पास प्रतिशत 93.62 रहा, पंचकूला का पास प्रतिशत 99.60 रहा, मोहाली का पास प्रतिशत 98.50 रहा। पंचकूला में इस बार कुल 3267 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिनमें 3254 पास हुए। इनमें 1976 लड़के हैं और 1278 लड़कियां पास हुई हैं।

चंडीगढ़ में कुल 16329 बच्चे परीक्षा में बैठे, जिनमें से 8177 लड़के पास हुए। जबकि 7110 लड़कियां पास हुई। मोहाली में कुल 2873 बच्चे परीक्षा में बैठे, जिनमें 1736 लड़के पास हुए, जबकि 1094 लड़कियां पास हुई।

chat bot
आपका साथी