कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर BJP ने ली चुटकी, CM को पत्र लिख की ऐसी मांग...

हरियाणा भाजपा के प्रचार प्रमुख और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव ने कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर चुटकी ली है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 08:24 AM (IST)
कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर BJP ने ली चुटकी, CM को पत्र लिख की ऐसी मांग...
कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर BJP ने ली चुटकी, CM को पत्र लिख की ऐसी मांग...

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रचार प्रमुख और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव ने कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर चुटकी ली है। कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग करते हुए जवाहर यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है।

जवाहर यादव ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर पर दिल्ली में हमला हुआ था। तंवर के समर्थकों का कहना था कि यह हमला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इशारे पर किया गया। इसका प्रमुख कारण तंवर का अनुसूचित जाति का होना बताया गया। जवाहर यादव ने कहा कि अशोक तंवर के अनुभवों को देखते हुए लगता है कि कुमारी सैलजा के साथ भी इस तरह की घटना हो सकती है, क्योंकि वह भी अनुसूचित जाति की हैैं, इसलिए कुमारी सैलजा को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर सिंह कादयान के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष की पगड़ी को धोकर हुड्डा को पहनाने के बयान का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अनुसूचित जाति के विरोधी है। हुड्डा समर्थित लोग किसी भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उभरते हुए नहीं देखना चाहते।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी