1987 का इतिहास दोहराएंगे, 85 पार जाएंगे : कटारिया

भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को शहर के सेक्टर- 16 स्थित अग्रवाल भवन में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:37 AM (IST)
1987 का इतिहास दोहराएंगे, 85 पार जाएंगे : कटारिया
1987 का इतिहास दोहराएंगे, 85 पार जाएंगे : कटारिया

जासं, पंचकूला : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को शहर के सेक्टर- 16 स्थित अग्रवाल भवन में हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष आशा जसवाल, बंतो कटारिया महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे। कटारिया ने कहा है कि भाजपा हरियाणा में 85 विधानसभा सीटें जीतकर साल 1987 का इतिहास दोहराएगी। पूरे राज्य में भाजपा को शानदार समर्थन मिल रहा है। हम काफी समय से चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब लग गई है। कहा कि इस बार अब चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे।

रतन लाल कटारिया ने कहा कि चारों ओर से प्रबल जनसमर्थन मिल रहा है। रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि नमो-मनो एक ही बात है, तो केंद्र एवं राज्य की सरकारों ने जिस तरह काम किया है, उसके दम पर यह बात कह रहे हैं। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होने जा रहे हैं। इस प्रकार से आज पूरे हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि दूसरी पार्टियां सोई हुई हैं। हम 75 पार के लक्ष्य को पूरा करेंगे। पंचकूला विधानसभा के अंदर महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ है। सभी 6 मोर्चो का सम्मेलन होगा। महिलाएं पहुंची हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है कि वह चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एससी मोर्चा के सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। रविवार को कसान मोर्चा का सम्मेलन बरवाला में होगा। विधायक ने सम्मेलन में अपने पांच साल का रिकॉर्ड पेश किया। गुप्ता ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य पंचकूला में करवाए गए हैं। सबसे बड़ी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के बदौलत पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 47 हजार से अधिक की लीड मिली थी। उसके बाद तो प्रधानमंत्री द्वारा धारा 370 हटाने का काम किया, उससे पंचकूला के लोग भी खुश है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल ने कहा कि आज प्रदेश में मनोहर सरकार की बदौलत महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वह बिना किसी डर के कहीं भी आ जा सकती हैं। महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार की जो योजनाएं आई है उनके बारे में पहले की सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष रही।

chat bot
आपका साथी