मिशन 2019 के लिए भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों में मंत्रियों व विधायकों को उतारा

हरियाणा भाजपा ने मिशन 2019 के लिए मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियाें की टीमों को लोकसभा क्षेत्रों में उतार दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:14 PM (IST)
मिशन 2019 के लिए भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों में मंत्रियों व विधायकों को उतारा
मिशन 2019 के लिए भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों में मंत्रियों व विधायकों को उतारा

चंडीगढ़, जेएनएन। मिशन 2019 को पूरा करने में जुटी भाजपा ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में मंत्री-विधायकों और संगठन पदाधिकारियों की टीमें मैदान में उतार दी हैं। लोकसभा प्रभारी और संयोजक-सह संयोजक की नियुक्ति करते हुए पार्टी ने आइटी सेल को भी दुरुस्त किया है। संसदीय चुनाव में आइटी सेल की अहम भूमिका के मद्देनजर विक्रम गौड को प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी गई है। अरुण यादव आइटी सेल के प्रदेश संयोजक का जिम्मा निभाएंगे।

आइटी सेल का पुनर्गठन, विक्रम गौड को प्रदेश प्रभारी और अरुण यादव को संयोजक बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुग्राम रैली के बाद बुधवार को हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला ने नई नियुक्तियां कर दीं। सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। यहां से मौजूदा भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह संसदीय चुनाव लड़ने की बजाय विधानसभा चुनाव लड़ने का एेलान कर चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह नया प्रत्याशी ढूंढऩे में मनीष ग्रोवर का अहम रोल रहेगा।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। कुरुक्षेत्र से पार्टी के ही राजकुमार सैनी सांसद हैं जो बागी होकर नई पार्टी बना चुके। ऐसे में अरोड़ा पर भी यहां से भाजपा के लिए नया जिताऊ प्रत्याशी ढूंढऩा चुनौती होगी।

हरियाणा में कुल दस संसदीय सीटों में से सात भाजपा के खाते में हैं, जबकि शेष तीन सीटों में से दो पर इनेलो और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। सिरसा, हिसार और रोहतक सीट से कौन नेता नया उम्मीदवार होगा, इसके लिए भी तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है।

इन नेताओं को मिली संयोजक और सह संयोजक की जिम्मेदारी

लोकसभा क्षेत्र     संयोजक              सह संयोजक

1. अंबाला    -ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक    -कर्णेश शर्मा व शुभादेश मित्तल

2. कुरुक्षेत्र  -पवन सैनी, विधायक     -राजपाल तंवर व सरदार हरपाल सिंह चीका

3. करनाल    -भगवानदास कबीरपंथी, विधायक  -जगदेव पाडा व लोकेश नागरू

4. सोनीपत    -ओमप्रकाश अत्रेय    -राजू मोर

5. रोहतक    -रमेश बल्हारा   -राजपाल शर्मा

6. गुरुग्राम   -लक्ष्मण यादव    -मनीष मित्तल

7. हिसार    -डॉ. कमल गुप्ता, विधायक   -मंदीप मलिक व अशोक कनौजिया

8. भिवानी-महेंद्रगढ़    ऋषि प्रकाश शर्मा        -कंवर सिंह यादव, सुखविंद्र श्योराण

9. फरीदाबाद        -नीरा तोमर  -बलदेव अहलावलपुर, जगमोहन गोयल

10. सिरसा      -शीशपाल कंबोज   -गुलशन हंस, रमेश सिंगला

chat bot
आपका साथी