चुनावी मोड में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हर हलके में बिताएंगे एक दिन

पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी मोड में आ गए हैं। 3 जून को पानीपत जिले के समालखा हलके से हुड्डा का रथ गति पकड़ेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 11:56 AM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 08:54 PM (IST)
चुनावी मोड में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हर हलके में बिताएंगे एक दिन
चुनावी मोड में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हर हलके में बिताएंगे एक दिन

चंडीगढ़ [अनुराग अग्रवाल]। कांग्रेस हाईकमान भले ही हरियाणा के नेताओं की गुटबाजी खत्म करने में खास रुचि नहीं ले रहा, लेकिन पार्टी दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 3 जून से जनक्रांति रथ पर सवार हो जाएंगे और हर विधानसभा सीट पर एक-एक दिन बिताएंगे।

उदाहरण के लिए यदि किसी जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैैं तो हुड्डा उस जिले में पांच दिन तक रहेंगे। उनका रात्रि ठहराव पार्टी कार्यकर्ताओं के घर गांव और शहरों में होगा। लोगों के बीच ही हुड्डा भोजन करेंगे और रात को चर्चा के दौर चलेंगे। हुड्डा 3 जून को पानीपत जिले के समालखा हलके से अपने हरियाणा दौरे की शुरुआत करेंगे।

समालखा से धर्म सिंह छौक्कर विधायक रह चुके हैैं। वर्ष 2009 में हजकां के विधायकों को हुड्डा के खेमे में लाने में धर्म सिंह छौक्कर ने खास भूमिका निभाई थी। पानीपत जिले में चार विधानसभा क्षेत्र समालखा, पानीपत ग्र्रामीण, पानीपत शहरी और इसराना पड़ते हैैं। इन चारों हलकों में हुड्डा लगातार चार दिन रहेंगे। इसके बाद हुड्डा का जनक्रांति रथ दूसरे जिले में प्रवेश करेंगे।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए चल रही लॉबिंग और हाईकमान की बेरूखी से जुड़े सवाल पर हुड्डा का कहना है कि सभी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को निर्णय लेने का अधिकार सौंप रखा है। उनके फैसले तक सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैैं।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी साइकिल यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने वाले हैैं। उनकी साइकिल यात्रा सिरसा जिले में 17 से 21 मई तक चलेगी। इस संबंध में उनकी पूर्व सांसद रणजीत सिंह चौटाला से दिल्ली में चर्चा भी हुई है। कर्नाटक में राहुल गांधी द्वारा साइकिल पर सवार होने से तंवर खेमा उत्साहित है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी कभी दक्षिण तो कभी उत्तर हरियाणा में अपना प्रभाव दिखा रही हैं।

विदेश से लौटने के बाद मोर्चा संभालेंगे मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल विदेश से लौटने के बाद हरियाणा के बड़े गांवों में खुले दरबार लगाने की तैयारी कर रहे हैैं। पहले उनके दरबार 8 मई से लगने थे, लेकिन विदेश दौरे के कारण उनके लौटने के बाद ही दरबार लगेंगे। मुख्यमंत्री चौटाला के गढ़ नरवाना के धमतान साहिब गांव से खुले दरबारों की शुरुआत करने वाले हैैं।

यह भी पढ़ेंः ब्राह्मणों पर सवाल: एचएसएससी के खिलाफ केस करेंगे पूर्व स्‍पीकर कुलदीप शर्मा

chat bot
आपका साथी