भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर

जासं, पंचकूला : भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शहर में विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 07:47 PM (IST)
भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर
भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां जोरों पर

जासं, पंचकूला : भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। शहर में विभिन्न जगहों पर भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। मुख्य समारोह भगवान परशुराम ब्राह्माण कल्याण संघ हरियाणा एवं श्री ब्राह्माण सभा जिला पंचकूला द्वारा सेक्टर-14 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर सेक्टर-14 पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। भगवान परशुराम ब्राह्माण कल्याण संघ हरियाणा के संयोजक रविंद्र शर्मा, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं श्री ब्राह्माण सभा के मुख्य संरक्षक केडी प्रभाकर एवं अध्यक्ष टीआर शर्मा ने बताया कि इस समारोह में श्रीश्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री श्री महंत संपूर्णानंद ब्रह्माचारी भगवान परशुराम जी के बारे में लोगों को अवगत करवायेंगे। 28 अप्रैल को होने वाले समारोह में सुबह साढ़े 8 से 10 बजे तक हवन, महिला मंडल सेक्टर-4, 11, 14 द्वारा भजन संकीर्तन, प्रवचन, ब्राह्माण समाज का नाम रोशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। अंत में विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा।

इस समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ. आरसी मिल, मा. विभाग संघ चालक कर्नल राम स्वरुप कौशल होंगे। वशिष्ठ अतिथि चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर अनिल दुबे, पार्षद दलीप शर्मा, पानीपत रिफाइनरी के मुकेश शर्मा, अंजलि बंसल, तेजपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, संतोष शर्मा, शशी शर्मा, राज कृष्ण शर्मा, जगदीप अत्री, सत्यनारायण गुप्ता, राकेश शर्मा, महेद्र चौबे, जितेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, विनोद राजदान, विनय कुमार, राज नारायण पांडे, मोहन लाल वशिष्ठ होंगे।

इस बैठक में भगवान परशुराम ब्राह्माण कल्याण संघ हरियाणा संरक्षक संजय राय, महासचिव महावीर जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक एवं श्री ब्राहमण सभा के संरक्षक आरएन त्रिखा, महासचिव संजय पंडित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी