हरियाणा में पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : देवेंद्र बबली

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में स्थित सभी पुरातात्विक स्थलों को दर्शनीय बनाया किया जाएगा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 06:14 PM (IST)
हरियाणा में पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : देवेंद्र बबली
हरियाणा में पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : देवेंद्र बबली

संस, पिजौर (पंचकूला) :

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में स्थित सभी पुरातात्विक स्थलों को दर्शनीय बनाया किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके लिए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है।

देवेंद्र सिंह बबली अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 के उपलक्ष्य में साइट संग्रहालय, भीमा देवी मंदिर परिसर, पिजौर में ' हरियाणा की विरासत' विषय पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा, ताकि हरियाणा के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के लोग भी हरियाणा के प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर इनके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि विभाग की एक टीम शीघ्र ही अन्य प्रदेशों का दौरा कर वहां के पुरातात्विक स्थलों का अध्ययन करेगी, जिसके उपरांत वहां प्राचीन स्थलों को विकसित करने की दिशा में किए गए प्रयासों को हरियाणा में भी लागू किया जाएगा, ताकि हमारी हजारों वर्ष पुरानी धरोहर को बेहतर ढंग से संजोया जा सके।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग के पुरातात्विक स्थलों, स्मारकों और संग्रहालयों के साथ-साथ हरियाणा की समृद्ध विरासत की झलकियां को प्रदर्शित किया गया है। विभाग द्वारा समय-समय पर इसी प्रकार की प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इससे पूर्व देवेंद्र बबली ने साइट संग्रहालय, भीमा देवी मंदिर परिसर का दौरा किया और प्राचीन भीमा देवी मंदिर के पुरातात्विक अवशेषों में गहन रूचि दिखाई। इस अवसर पर विभाग की ओर से श्री देवेंद्र सिंह बबली को प्राचीन मूर्तिकला की प्रतिकृति 'भगवात गणेश' की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन रॉय, निदेशक मोनिका मलिक, विभाग की उप निदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य, जेजेपी के जिला प्रधान (शहरी) ओपी सिहाग, जिला प्रधान (ग्रामीण) भाग सिंह दमदमा उपस्थित थे। भीमा देवी मंदिर परिसर 39 संरक्षित स्थलों में से एक

भीमा देवी मंदिर परिसर में स्थित साइट संग्रहालय विभाग के 39 संरक्षित स्थलों में से एक है। इस साइट संग्रहालय में ओपन एयर डिस्प्ले के साथ-साथ चार मूर्तिकला प्रदर्शन दीर्घाएं भी है। पवित्र तालाब और मंदिर का चबूतरा भी इस स्थल का मुख्य आकर्षण है।

chat bot
आपका साथी