इनेलो पारिवारिक विवाद : दशहरे की बधाई के बाद सोशल मीडिया पर भिड़े चाचा-भतीजे के समर्थक

अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 12:24 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 12:24 PM (IST)
इनेलो पारिवारिक विवाद : दशहरे की बधाई के बाद सोशल मीडिया पर भिड़े चाचा-भतीजे के समर्थक
इनेलो पारिवारिक विवाद : दशहरे की बधाई के बाद सोशल मीडिया पर भिड़े चाचा-भतीजे के समर्थक

जेएनएन, नई दिल्ली/चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के सख्त रुख के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला और उनके भतीजे व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

दशहरा पर्व पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार सुबह 6 बजे और उनके चाचा अभय सिंह चौटाला ने सुबह 10 बजे फेसबुक पर शुभकामना संदेश लिखे। इसके बाद दोनों के ही समर्थक इन पर कमेंट करने लगे। दोपहर तक दुष्यंत समर्थकों ने उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला के निर्णय पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

नवदीप नामक समर्थक ने तो दादा चौटाला को नसीहत दी कि बुराई तो दशहरे के दिन सिर्फ शाम सात बजे तक ही खड़ी रहती है। इसके बाद धू-धू कर जल जाती है और अच्छाई का राज कायम हो जाता है। दिलचस्प पहलू यह है कि दोनों के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, मगर इन्हें रोकने के लिए न दुष्यंत ने और न ही अभय चौटाला ने कोई अपील की है।

18 जनपथ पर मंत्रणा में जुटे रहे दोनों भाई

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही का संदेश मिलने के बाद नई दिल्ली में दुष्यंत चौटाला के निवास 18 जनपथ पर वीरवार देर रात तक दुष्यंत-दिग्विजय और उनके कुछ खास समर्थक अगली रणनीति के लिए मंत्रणा करते रहे। गत सुबह भी दोनों भाइयों के साथ उनके खास समर्थकों ने करीब दो घंटे तक मंत्रणा की। इसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला पालम क्षेत्र में चले गए, जहां खाप प्रधान चौधरी कृष्ण सिंह सोलंकी ने दादा देव मंदिर में उनका स्वागत किया। सोलंकी ने दुष्यंत व दिग्विजय सिंह का समर्थन का भी एलान किया।

उधर, गत दिवस 18 जनपथ में उनके समर्थकों की अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। सूत्रों के मुताबिक दुष्यंत-दिग्विजय के खास समर्थकों ने फोन पर सूचना देकर इनेलो में अपने समर्थक विधायकों, जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों को 18 जनपथ पर तब तक आने से मना कर दिया जब तक डॉ. अजय सिंह चौटाला जेल से बाहर नहीं आ जाएं।

अब अजय चौटाला बुला सकते हैं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के बाद माना जा रहा है कि डॉ.अजय सिंह चौटाला भी जेल से बाहर आने के बाद बतौर महासचिव पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाएंगे। सूत्रों का कहना है कि दुष्यंत-दिग्विजय खेमे की भी यही रणनीति है कि अजय सिंह चौटाला के निर्देेश पर प्रदेश कार्यकारिणी में आने वाले कार्यकर्ताओं को ही असली इनेलो घोषित कर चुनाव आयोग में पार्टी सिंबल पर अधिकार जमाया जाए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी