पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव

कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 15 Apr 2020 06:12 AM (IST)
पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव
पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, पंचकूला : पंचकूला में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब एक महिला को कोरोना संक्रमण ने अपनी जकड़ में ले लिया है। महिला को कोरोना कैसे हुआ, इस बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है। महिला की कोई विदेश ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अब पंचकूला में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हो गई है जिनमें से दो ठीक हो चुके हैं जबकि तीन आइसोलेशन में एडमिट हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से पंचकूला में कोई कोरोना पॉजिटिव न आने और दो महिलाओं के ठीक होने से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को आस थी कि पंचकूला में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी लेकिन अचानक यह केस आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों में हलचल बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 की रहने वाली 40 वर्षीय महिला में कोरोना के लक्षण थे लेकिन वह एक निजी डाक्टर के पास अपनी इलाज करवा रही थी। रविवार को महिला के बारे में स्वास्थ्य विभाग को पता चला जिसके बाद महिला के सैंपल लेकर जांच के लिये भेज दिए गए। मंगलवार शाम को महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। विदेश नहीं गई थी महिला

सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महिला के संपर्क में अब तक जितने भी लोग आये हैं, उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। महिला के परिवार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने व उनको आइसोलेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डॉ. जसजीत कौर के मुताबिक महिला विदेश नहीं गई थी और उसके आसपास भी किसी को कोरोना संक्रमण नहीं था, ऐसे में अब यह पता लगाया जा रहा है कि महिला को कोरोना कैसे हुआ। दो महिलाएं अभी भी क्वारंटाइन

महिला को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। यहां बता दें कि पंचकूला में इससे पहले खड़क मंगोली की एक महिला फिर उसके बाद नर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह दोनों अब ठीक हो चुकी हैं जो अब स्वस्थ हैं लेकिन होम क्वारंटाइन में हैं। तीन जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण अभी भी हैं, जोकि आइसोलेशन में भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी