24वें राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में विवेकानंद स्कूल लेगा भाग

संस, पिंजौर : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिजौंर की छात्राएं 24वें राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 01:00 AM (IST)
24वें राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में विवेकानंद स्कूल लेगा भाग

संस, पिंजौर : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिजौंर की छात्राएं 24वें राष्ट्रीय चिल्ड्रन साइंस काग्रेस में लांडरी वाश वाटर रिसाइकिल परियोजना के साथ विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय को राष्ट्र स्तर पर पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ था। इसका आयोजन 27 दिसम्बर 2016 से 31 दिसम्बर 2016 बारामती महाराष्ट्र में होगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय टीम ने लांडरी वाश वाटर रिसाइकिल परियोजना द्वारा वाशिंग मशीन के प्रयोग मे आए हुए पानी को दोबारा इस्तेमाल करने का प्रयोग किया था। इस परियोजना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से तीन परियोजनाओं को सम्मिलित कराया गया था। प्राचार्य पीयूष पुंज ने छात्रा संजना, करिश्मा, निशित, रवीन्द्र सिंह, अंकिता को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी