हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगी 15 प्रतिशत महिलाएं: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षो में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:15 AM (IST)
हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगी 15 प्रतिशत महिलाएं: मनोहर लाल
हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगी 15 प्रतिशत महिलाएं: मनोहर लाल

जागरण संवादददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षो में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है और सरकार के इस कदम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोहर लाल शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो व इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आइपीएफआइ) के सहयोग से 'महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा' विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पिछले पांच वर्षों में छह10 प्रतिशत हो गई है और इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां 34 महिला पुलिस थाने हैं। पहले, ऐसे महिला पुलिस स्टेशनों की कमी के कारण पीड़ितों को उनके खिलाफ होने वाले अपराध की रिपोर्ट कराने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन अब इन पुलिस स्टेशनों के खुलने के बाद पीड़ित हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आगे आ रही हैं। सभी पीड़ितों को मिलेगा न्याय

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं कि हर अपराध की शिकायत दर्ज करें और यह सुनिश्चित करें कि हर पीड़ित को न्याय दिया जाए। 12 साल तक की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड देने का कानून पारित करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है और इसके बाद केंद्र ने भी इस कानून को पारित किया है। सीएम ने कहा कि हरियाणा को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए, दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्पलाइन-1091, पुलिस स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल में दो लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जल्द ही एक लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुस्तक भी की गई लांच

इस अवसर पर महिला और बाल सुरक्षा पहल पर एक पुस्तक भी लांच की गई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, इंडियन पुलिस फाउंडेशन इंस्टीट्यूट (आइपीएफआइ) के अध्यक्ष एन रामचंद्रन, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआइडी, अनिल कुमार राव, पंचकूला के पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, आइजी करनाल रेंज भारती अरोड़ा, आइजी चारू बाली, एसपी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी