पीएम को गाय भेंट करेगी आम आदमी पार्टी

जागरण संवाददाता, पंचकूला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में एक नवंबर को हर

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM (IST)
पीएम को गाय भेंट करेगी आम आदमी पार्टी

जागरण संवाददाता, पंचकूला : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाय दान की जाएगी। पार्टी ने पोल-खोल अभियान कार्यक्त्रम आयोजित करने का फैसला किया है। पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी किसानों की समस्याएं ना सुन पाने के विरोधस्वरूप धान भेंट करेगी। पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने बताया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने गाय के नाम पर पूरे हरियाणा में वोट मागे हैं। मौके पर पंचकूला आप के पर्यवेक्षक अमित कुमार भी उपस्थित थे। हरियाणा में गायों की दयनीय हालत को लेकर पार्टी द्वारा सेल्फी विद लावारिस गाय तथा खूंटा गाड़ अभियान चलाया जा चुका है। जिसके तहत प्रदेश के सभी मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री के आवास के आगे लावारिस गाय बाधी गई थी। इसके बावजूद हरियाणा में लाखों की संख्या में गाय सड़कों पर हैं। जोकि न सिर्फ स्वयं कचरा और पॉलीथिन खाकर मर रहीं हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहनों से टकराकर होने वाले हादसों का कारण भी बन रही हैं। योगेश्वर शर्मा ने बताया कि हरियाणा की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। सरकार हर क्षेत्र में फेल हो रही है। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष सुशील मेहता, महासचिव कपिल खनेजा, सचिव विजय पैतका, मीडिया कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र परमार, अनुराधा, ललिता शर्मा, जगदीप अत्री, सुरेंद्र राठी, संजू, पूजा भारद्वाज, मंदीप सिंह, सुभाष अरोड़ा, सुदेश मलिक, मनिंद्र सिंह, कृष्ण कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी