जीवन को बेहतर बनाना है तो पेड़ लगाने होंगे

जागरण संवाददाता, पंचकूला : वन विभाग द्वारा संचालित वन चेतना यात्रा शुक्त्रवार को बसौला गाव के राजकीय

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 06:02 PM (IST)
जीवन को बेहतर बनाना है तो पेड़ लगाने होंगे

जागरण संवाददाता, पंचकूला : वन विभाग द्वारा संचालित वन चेतना यात्रा शुक्त्रवार को बसौला गाव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची, जिसमें विधायक लतिका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि कालका की पहाड़ियों पर हरियाणा का सबसे बेहतर वन क्षेत्र है, लेकिन हमें इसे ओर बेहतर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष में ईश्वर का वास होता है। भगवान बुद्ध को भी वट वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल ने कहा कि यह यात्रा 15 जुलाई से रेवाड़ी के बुढपुर गाव से चली थी, जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरती हुई यहा संपन्न हो रही है। इस वर्ष 67वें वन महोत्सव के अवसर पर 12 लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जोकि हरियाणा के लिए बड़ी बात होगी। मंडलीय प्रचार अधिकारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि वन चेतना यात्रा 84 से अधिक गावों कस्बों व शहरों से होकर गुजरी है। इस यात्रा के दौरान नाटक जिंदगी का निरंतर मंचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित फिल्म बंटी ट्री व ग्लोबल वार्मिंग दिखाई गई। पर्यावरण विद्ध राजीव रंजन ने कहा कि चेतना यात्रा पर्यावरण शिक्षा को गाव-गाव पहुंचाने का अनुकरणीय प्रयोग है। कार्यक्त्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर वन विभाग संदीप, धीरज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी