ई मार्केटिंग से बिकेगी फसल, होगा लाभ : जदाफिया

जागरण संवाददाता, पंचकूला : किसानों को फसलों के सही दाम मिल सके, उसके लिए उनकी सरकार द्वारा ई-मार्केट

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 09:53 PM (IST)
ई मार्केटिंग से बिकेगी फसल, होगा लाभ : जदाफिया

जागरण संवाददाता, पंचकूला : किसानों को फसलों के सही दाम मिल सके, उसके लिए उनकी सरकार द्वारा ई-मार्केटिंग शुरू करने की घोषणा की है। किसानों को अपनी फसलों बेचने के लिए ई-मार्केटिंग फायदेमंद होगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव गोरधन ज़दाफिया ने मंगलवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही 9 से 15 मार्च तक किसान जागरण सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें अलग—अलग किसान रैलिया भी की जाएगी। हरियाणा में सफेद मक्खी के चलते फसलें प्रभावित होने पर उन्होंने बताया कि सफेद मक्खी एक वायरल है और इसको लेकर कृषि केंद्रों में रिसर्च की जा रही है और उसका कोई रास्ता निकाला जाएगा। हरियाणा में बने एग्रो माल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार के समय नहीं बनाये गए, लेकिन उनकी सरकार द्वारा इस मॉल्स को कैसे उपयोग किया जाये, उस पर कृषि मंत्री सही फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा दिए जाने के लिए पूरे भारत में पहले स्थान पर है। ज़दाफिया ने कहा कि किसानों की फसलें मौसम की मार, सूखा और आपदा से प्रभावित होती है, जिससे किसान प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 14 करोड़ किसान हैं और प्रधानमंत्री ने किसानों को सुरक्षित करने के लिए फसल बीमा योजना लागू की है। इस स्कीम में सभी किसानों को शामिल किया है। उनकी सरकार ने बीमें का प्रीमियम भी कम किया है और किसानों पर प्राकृतिक आपदा के लिए मुआवजा भी डेढ़ गुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसान के मरने पर उनके परिवार को दिए जाने वाली राशि डेढ़ लाख से चार लाख की है। मौके पर पानीपत ग्रामीण से विधायक महीपाल ढाडा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी