200 प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : महासदस्यता एवं महासंपर्क अभियान के बाद भाजपा प्रदेश के करीब 20 हजार कार्यकर्

By Edited By: Publish:Wed, 05 Aug 2015 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2015 02:39 PM (IST)
200 प्रमुख कार्यकर्ताओं 
को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : महासदस्यता एवं महासंपर्क अभियान के बाद भाजपा प्रदेश के करीब 20 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि 5 व 6 अगस्त को कुरुक्षेत्र मेंवर्कशाप लगेगी। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर इसका शुभारंभ करेंगे। समापन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा। वर्कशाप में लगभग 200 प्रमुख कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाएंगे। ये 283 मंडलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन व संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट से विचार विर्मश कर विधायक घनश्याम अरोड़ा व डा. पवन सैनी को प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी व सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा है। कार्यशाला पूरी तरह संगठनात्मक है।

chat bot
आपका साथी