शू¨टग के शौक ने जिता दिया अभिषेक को एशियाड में कांस्य पदक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार वर्मा, उनकी पत्नी कुसुम व बड़ा बेटा आयूष टीवी पर जकार्ता में एशियाई खेलों में हो रही 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का लाइव प्रसारण देख रहे थे। उनका बेटा अभिषेक वर्मा भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था। जैसे ही अभिषेक ने कांस्य पदक जीता, वे खुशी से झूम उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिषेक का भी अचानक फोन आया तथा उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह कांस्य पदक जीत गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 07:42 PM (IST)
शू¨टग के शौक ने जिता दिया अभिषेक को एशियाड में कांस्य पदक
शू¨टग के शौक ने जिता दिया अभिषेक को एशियाड में कांस्य पदक

- मां कुसुम वर्मा ने किए जागरण से अनुभव सांझे

संजीव मंगला, पलवल

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार वर्मा, उनकी पत्नी कुसुम व बड़ा बेटा आयुष टीवी पर जकार्ता में एशियाई खेलों में हो रही 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का लाइव प्रसारण देख रहे थे। उनका बेटा अभिषेक वर्मा भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था। जैसे ही अभिषेक ने कांस्य पदक जीता, वे खुशी से झूम उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिषेक का भी अचानक फोन आया तथा उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह कांस्य पदक जीत गया है। बेटे से बात करके एक बार वे फिर रोमांचित हो उठे।

मंगलवार को सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। फोन भी इस कारण काफी व्यस्त रहा। माता कुसुम वर्मा ने बताया कि 29 वर्षीय अभिषेक को बचपन से ही शू¨टग व तैराकी का शौक था। तीन साल पहले जब उनके पति हिसार में नियुक्त थे तो अभिषेक की शू¨टग की रूचि पेशे में बदल गई। हिसार में तब नई-नई शू¨टग रेंज खुली थी। वह ठीक पिक-अप करता रहा। 31 दिसंबर 2017 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लाया। वह विश्व कप खेलने जर्मनी भी गया तथा 585 का स्कोर किया। कुमार सुरेंद्र ¨सह चैंपियनशिप भी उसने जीती तो उसका चयन एशियाई खेलों के लिए हो गया। अब 26 व 27 अगस्त को विश्व खेलने के लिए जाएगा।

कुसुम वर्मा के अनुसार अभिषेक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक है। वह विश्वविद्यालय की तरफ से बनारस खेलने गया तथा पांचवें स्थान पर रहा। वह पढाई में भी अच्छा है, अनुशासित है तथा परिश्रम करने में विश्वास रखता है। वह योग भी करता है। डेढ़ साल से वह गुरुग्राम के ओमेंद्र सर से शू¨टग के गुर सीख रहा था। उनका कहना है कि इस उपलब्धि से उनके घर में दीवाली का माहौल है तथा मुख्यमंत्री ने भी अभिषेक को इस जीत के लिए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी