दहेज नहीं मिला तो बहू को घर से निकाला

सदर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर निवासी पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार गांव फिरोजपूर निवासी मोना ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव कपना निवासी महेश के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 06:07 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 06:07 PM (IST)
दहेज नहीं मिला तो बहू को घर से निकाला
दहेज नहीं मिला तो बहू को घर से निकाला

संस, पलवल : सदर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर निवासी पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार गांव फिरोजपुर निवासी मोना ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव कपना निवासी महेश के साथ हुई थी। शादी में मोना के मायके वालों ने दान-दहेज भी दिया था, परंतु मोना के सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते अक्सर वे पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे।

दहेज लाने में अमसर्थता जताने पर मोना को पति महेश, ननद आशा व रचना, सास ओमवती उर्फ लाली व ससुर ओमप्रकाश ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी