गोकशी व गाय का मांस खाना नाजायज : मौलाना अहमद

हथीन : खंड के गांव लखनाका में आयोजित पंचायत में गोकशी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का फैसला लिया गया। पंचायत में गोकशी के अलावा सामाजिक बुराईयों को त्यागने का भी संकल्प लिया गया। पंचायत का आयोजन गोकशाी की बढ़ती घटनाओं को लेकर किया गया गया, जिसके तहत लखनाका गांव की बड़ी चौपाल पर बुलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 05:24 PM (IST)
गोकशी व गाय का मांस खाना नाजायज : मौलाना अहमद
गोकशी व गाय का मांस खाना नाजायज : मौलाना अहमद

- पंचायत में गोकशी पर अंकुश लगाने का हुआ फैसला

- सामाजिक बुराइयों को त्यागने का भी लिया लोगों ने संकल्प

संवाद सहयोगी, हथीन : खंड के गांव लखनाका में आयोजित पंचायत में गोकशी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का फैसला लिया गया। पंचायत में गोकशी के अलावा सामाजिक बुराइयों को त्यागने का भी संकल्प लिया गया।

पंचायत का आयोजन गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर किया गया गया, जिसके तहत लखनाका गांव की बड़ी चौपाल पर बुलाई गई। पंचायत में मौलाना अहमद ने गाय के मांस खाने को नाजायज करार दिया। पंचायत में हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार व थाना प्रभारी कुलदीप ¨सह भी मौजूद रहे।

बता दें कि दो दिन पहले लखनाका, रुपडाका व आलीमेव गांव में गोकसी के कई मामले सामने आए थे। इसके बाद गोकशी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए गांव की तरफ से बड़ी चौपाल पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मौलाना अहमद हुंचपुरी ने गाय के मांस खाने को नाजायज करार दिया। उन्होंने पंचायत में कहा कि जिस चीज से पड़ोसी भाइयों को तकलीफ हो, ऐसा काम एक मुस्लिम को हरगिज नहीं करना चाहिए। गोकशी से न केवल संप्रदायिक सद्भाव खराबी का अंदेशा रहता है, वहीं यह कानूनन बेहद गलत कार्य है। ऐसे घृणित कार्य से दूर रहना होगा। साथ ही जो ऐसे कार्य करते हैं, उन पर पाबंदी लगानी होगी।

डीएसपी सुरेश कुमार ने उपस्थित जनों से कहा कि वे गोकशी जैसे गलत कार्य से दूर रहकर अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दें तथा कानून की मदद करें। जो लोग इस कार्य को करते हैं, उनके बारे में पुलिस को समय पर सूचना दी जाए। गांव के लोगों ने एक स्वर में गोकशी से दूर रहने का संकल्प लिया तथा ऐसे लोगों को सबक सिखाने का फैसला लिया।

पंचायत में चौधरी खुर्शीद अहमद खाइका, तैयब हुसैन भीमसीका सहित कई लोगों ने विचार रखे। इस मौके पर मास्टर शकील मालूका, पप्पू खान लखनाका, पूर्व सरपंच जाकिर हुसैन, पपली ठेकेदार, याहया नंबरदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी