Palwal: गोतस्करों ने की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई सीआइए प्रभारी की जान

Palwal कैंटर सवार गोतस्करों ने सीआइए की टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ कर टीम ने दो बदमाशों को दबोच लिया। तस्करों की फायरिंग में सीआइए प्रभारी विश्व गौरव बाल बाल बचे बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण गोतस्करों की गोली विश्व गौरव को नहीं लग पाई।

By Ankur AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 05:53 PM (IST)
Palwal: गोतस्करों ने की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई सीआइए प्रभारी की जान
Palwal: गोतस्करों ने की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई सीआइए प्रभारी की जान : जागरण

पलवल, जागरण टीम: गांव बहरौला स्थित रविवार की सुबह कैंटर सवार गोतस्करों ने सीआइए की टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ कर टीम ने दो बदमाशों को दबोच लिया। तस्करों की फायरिंग में सीआइए प्रभारी विश्व गौरव बाल बाल बचे, बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण गोतस्करों की गोली विश्व गौरव को नहीं लग पाई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। तस्करों के ट्रक में 17 जीवित एवं दो मृत गायें मिली हैं। सदर थाना पुलिस ने मामले में दोनों गोतस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला, गोकशी एवं पशु क्रूरता अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए अपराध जांच शाखा पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला वसीम और मुरादाबाद का रहने वाला नसीम कैंटर में गायों को भरकर अलीगढ़ से पलवल होते हुए नूंह जाएंगे। दोनों गोतस्करी का कार्य करते हैं।

सूचना के आधार पर उन्होंने बहरौला फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक कैंटर तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कैंटर को रोकने का इशारा किया। कैंटर चालक ने गाड़ी रोककर एकाएक जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गोली चला दी। एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और एक गोली सरकारी गाड़ी में जा लगी। तस्करों द्वारा फायरिंग करने पर उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली वसीम के पैर में लगी। उन्होंने तुरंत दोनों गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद घायल वसीम को तुरंत उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरे आरोपित को रिमांड पर लिया गया है।

आरोपितों के खिलाफ हैं कई मुकदमे दर्ज

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह सभी गायें गाड़ी मालिक टांडा के रहने वाले उस्मान ने भरकर जिला नूंह के फिरोजपुर के फौजी उर्फ खुर्शीद के पास भेजी थीं। आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपितों के खिलाफ गोतस्करी एवं जानलेवा हमले जैसे कई संगीन मामले नूंह, पानीपत, उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी