छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित छह दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

हथीन थाना क्षेत्र एक गांव में 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:36 AM (IST)
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित छह दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित छह दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी, हथीन : थाना क्षेत्र एक गांव में 18 सितंबर को स्कूल से घर जाते समय हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ घटना के छह दिन बाद भी खाली हैं। पीड़िता के परिजनों और गांव के लोगों ने मंगलवार को उप-अधीक्षक पुलिस हितेश यादव और हथीन थाना प्रभारी जयराम से मिलकर मामले की स्थिति के बारे में पता किया।

गांव के पूर्व सरपंच ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे। गांव के प्रमुख लोगों का कहना है कि पुलिस घटना के छह दिन बाद भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं पाई तो वो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

बता दें कि 18 सितंबर को छात्रा से उस समय दो युवकों ने दुष्कर्म किया जब वह स्कूल से अपने घर जा रही थी। पीडिता की मां ने दो नामजद व एक अन्य के खिलाफ हथीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की कार्यवाही जारी है। सीआइए और पुलिस की टीमें लगातार आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।

- डा. हितेष यादव, डीएसपी हथीन

chat bot
आपका साथी