494 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

हसनपुर थाना अंतर्गत गांव मोहम्मद पुर (गुलाबद) में एक युवक को करीब 494 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:31 AM (IST)
494 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
494 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हसनपुर : थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर (गुलाबद) में सुनील को करीब 494 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मोहम्मद पुर निवासी एक युवक उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से बिक्री के लिए नशीला पदार्थ ला रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर सूचना के आधार पर दबिश दी तो एक युवक भूसे के कोठरे में गांजे से भरे प्लास्टिक के कट्टों को छुपा रहा था। पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने खुद को सुनील बताया। आरोपित की निशानदेही पर गांजे से भरे 20 कट्टे बरामद किए गए। वजन कराए जाने पर 494 किलो गांजा पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी