जिले में सिनेमा हाल खोलने की तैयारी शुरू

सरकार के आदेश के बाद करीब सात महीने के लंबे इंतजार के बाद खोले जा रहे सिनेमा हाल को लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:28 PM (IST)
जिले में सिनेमा हाल खोलने की तैयारी शुरू
जिले में सिनेमा हाल खोलने की तैयारी शुरू

जागरण संवाददाता, पलवल: सरकार के आदेश के बाद करीब सात महीने के लंबे इंतजार के बाद खोले जा रहे सिनेमा हाल को लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह है। जिले में मात्र एक सिनेमा हाल है। मनोरंजन प्रेमी बड़ी बेसब्री से सिनेमा हाल खोले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक नवंबर से पहले-पहले सिनेमा हाल खुल जाएगा। हालांकि कोई नई फिल्म रिलीज न होने की वजह से अभी दर्शकों को पुरानी फिल्में ही दिखाई जाएंगी।

रैड राक्स सिनेमा हाल के मैनेजर मनीष ने बताया कि सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड आपरेटिग प्रोसिजर (एसओपी) के तहत सिनेमा हाल खोला जाएगा। कर्मचारियों ने साफ-सफाई से लेकर अन्य तैयारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के लोग साथ जाएंगे तो उन्हें भी एक सीट छोड़कर ही बैठना होगा। प्रवेश करने पर दर्शक की स्क्रीनिग होगी और तापमान मापा जाएगा। गेट पर सैनिटाइजर की मशीन रखी गई है। फिल्म देखने आए दर्शकों को शारीरिक दूरी के तहत एक सीट छोड़कर सीट अलाट होंगी।

सिनेमा घरों में बागी-3 के बाद कोई भी और फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। 24 मार्च को सूर्यवंशी होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते उसे रिलीज नहीं किया जा सका। अब सिनेमा हाल खुलने पर दर्शकों को कौन-कौन सी फिल्म दिखाई जाएंगी, यह अभी तय नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी