2 कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

संस, पलवल: हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन की रसूलपुर रोड स्थित कार्यालय प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Dec 2017 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Dec 2017 06:04 PM (IST)
2 कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप
2 कर्मचारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

संस, पलवल: हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन की रसूलपुर रोड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। प्रांतीय प्रधान विरेंद्र ¨सह डंगवाल ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने छह नवंबर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ मागों को लेकर यूनियन के शिष्टमंडल की बैठक हुई, जिसमें पंचायती पंप आपरेटरों के वेतन का भुगतान बैकों के माध्यम से करने, ¨सचाई विभाग में पदोन्नति के लिए कंप्यूटर ज्ञान की शर्त को हटाने, चार्चमैन से फोरमैन की पदोन्नति के लिए पांच वर्ष के अनुभव को तीन वर्ष करने, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को ग्रेड पे 2400 रुपये प्रतिमाह देने जैसी कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी मांगें लागू नहीं हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया था आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में योगेश शर्मा, डालचंद शर्मा, महेंद्र ¨सह, हरिप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, मंगल ¨सह, शिवराम कूडुं, शिवचरण, सुनिल शर्मा ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी