अवैध निर्माण के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

उपमंडल के गांव खोरी कलां राजस्व क्षेत्र में अवैध निर्माण करने के आरोप में जिला नगर योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एक मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 06:18 PM (IST)
अवैध निर्माण के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध निर्माण के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, तावडू: उपमंडल के गांव खोरी कलां राजस्व क्षेत्र में अवैध निर्माण करने के आरोप में जिला नगर योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एक मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नूंह जिला योजनाकार अधिकारी के मुताबिक खोरी कलां निवासी राम सिंह और धर्मबीर ने खोरी कलां के राजस्व क्षेत्र में बगैर एनओसी लिए कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया। उन्होंने भूमि को व्यावसायिक प्रयोग में लेकर विभाग और सरकार को गुमराह करने के साथ नियम कायदों का जमकर उल्लंघन किया। विभाग द्वारा कई बार नोटिस देकर अवगत कराया, लेकिन नोटिस को नजरअंदाज करते रहे। नगर योजनाकार अधिकारी के मुताबिक दोनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। नूंह पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तावडू सदर थाना पुलिस ने लंबी जांच के बाद उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

संवाद सहयोगी, तावडू: मकीना निवासी खोरी कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में उनकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सद्दीक निवासी भंडवाड़ा जिला अलवर के साथ हुई। शादी में उनके स्वजन ने एक क्रेटा गाड़ी, सभी घरेलू जरूरी सामान, सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 11 लाख रुपये नकद दिए। दान दहेज से उनके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उन्हें और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोग उनसे 11 लाख रुपये नकद और एक प्लाट की मांग कर रहे थे जिसे पूरा करने में उनका परिवार असमर्थ था। इस बारे में कई बार पंचायती स्तर पर भी निपटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लोग नहीं माने और अपने दहेज की मांग पर अड़े रहे। इसी के चलते 2021 में आरोपितों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी