मुख्यमंत्री से मिलकर महिला महाविद्यालय के लिए जताया आभार

शनिवार की देर शाम फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नसीम अहमद और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 03:19 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 03:52 PM (IST)
मुख्यमंत्री से मिलकर महिला महाविद्यालय के लिए जताया आभार
मुख्यमंत्री से मिलकर महिला महाविद्यालय के लिए जताया आभार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: शनिवार की देर शाम फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नसीम अहमद और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। दोनों क्षेत्रीय नेताओं ने इस दौरान फिरोजपुर झिरका में ग‌र्ल्स कॉलेज खोले जाने तथा नूंह जिले में उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक नसीम अहमद ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यो पर गहनता से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि विकास के मामलों में नूंह जिले को किसी भी सूरत में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा जब से सूबे की बागडोर ईमानदार एवं पारदर्शी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में आई है, तभी से विकास के मामलों में हरियाणा प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह जिले के विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं। सीएम के छह वर्ष के कार्यकाल में नूंह जिले को कई महत्वपूर्ण योजनाएं मिली हैं। इनमें पीने के लिए पानी की रेनीवेल परियोजना, सिचाई के लिए मेवात कैनाल का निर्माण, 24 घंटे बिजली की उत्तम व्यवस्था, सड़कों का जाल, बिना पर्ची खर्ची के रोजगार आदि देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार का भी मेवात के विकास पर पूरा ध्यान है। सरकार ने यहां की धरती से दिल्ली-मुंबई ग्रीन एक्सप्रेस-वे निकालकर यहां के लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी