इंद्रधनुष : फीता काटकर अभियान का किया श्रीगणेश

सोमवार से उपमंडल में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 की शुरुआत हो गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र के जीरो से दो वर्ष के कुल 7 हजार 340 नौनिहालों का टीकाकरण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:50 PM (IST)
इंद्रधनुष : फीता काटकर अभियान का किया श्रीगणेश
इंद्रधनुष : फीता काटकर अभियान का किया श्रीगणेश

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका :

सोमवार से उपमंडल में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 की शुरुआत हो गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र के जीरो से दो वर्ष के कुल 7 हजार 340 नौनिहालों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की 1837 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण इसी अभियान के तहत किया जाएगा। उपरोक्त अभियान की शुरुआत भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग ने किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में रिबन काटर मिशन इंद्रधनुष अभियान-2 की शुरुआत की। उन्होंने बच्चे को ड्रॉप पिलाया।

इस मौके पर जिला महामंत्री ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है। इस टीके के लगवाने से टीबी, पोलियो, गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, पीलिया, न्यूमोनिया, खसरा, रूबेला आदि खतरनाक बीमारियों से नौनिहालों को बचाया जा सकता है। यह टीका केवल जीरो से 2 साल तक के बच्चों को ही लगाया जाता है। इस मौके पर डॉ. भगवान सहाय सिंहल ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र के लोग अपने नौनिहालों का निश्चित समय पर टीकाकरण करवाना न भूलें। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान को गति देने के लिए गांवों के पंच-सरपंच, धर्मगुरुओं, एनजीओ आदि की मदद ली जा रही है। इस अभियान के तहत बुधवार व शुक्रवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुनील जैन, जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अग्रसेन गोयल, निगरानी समिति के अध्यक्ष नरदेव आर्य, मंडलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र गर्ग, लोकेश गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी