फिरोजपुर झिरका में सडक किनारे खड़ी दो बहनों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत

गांव घाटा शमशाबाद में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सडक़ किनारे खड़ी दो सगी बहनों को कुचल दिया। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में छह साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:49 PM (IST)
फिरोजपुर झिरका में सडक किनारे खड़ी दो बहनों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत
फिरोजपुर झिरका में सडक किनारे खड़ी दो बहनों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत

फिरोजपुर झिरका (मेवात), जागरण संवाददाता। फिरोजपुर झिरका-पहाड़ी मार्ग स्थित गांव घाटा शमशाबाद में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी दो सगी बहनों को कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कंटेनर चालक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव घाटा शमशाबाद के रहने वाले साहुन की पत्नी अपनी दो बेटियों फरीन (6 वर्ष) और अहसाना (8 वर्ष) को लेकर अपने खेतों पर जा रही थी। इसी बीच पहाड़ी मार्ग की ओर से आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सडक़ किनारे खड़ी दोनों बच्चियों को बुरी तरह कुचल दिया। इसमें एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि अहसाना बुरी तरह चोटिल हो गई। दुर्घटना से पहले कंटेनर की स्पीड इतनी तेज थी कि वो सड़क पर ही पलट गया।

कंटनेर के पलटने के पश्चात उपरोक्त मार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और दुर्घटना को अंजाम देने वाले कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर बाधित मार्ग को खुलवा दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर टेकचंद ने बताया कि पुलिस ने पिता साहुन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज करवाया जा रहा है।

बढ़ता ही जा रहा जालसाजों का जाल

वहीं, गुरुग्राम में जालसाजों का जाल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी चार मामले दर्ज किए गए। सभी मामले ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित हैं। इस बारे में पुलिस लगातार अपील कर रही है कि फोन से बातचीत के आधार पर पैसों का लेन-देन न करें। यदि कोई लिंक भेजकर क्लिक करने के लिए कहता है तो न करें। यदि कोई क्यूआर कोड भेजता है तो उस पर ध्यान न दें। इसके बाद भी लोग जालसाजों के जाल में फंस रहे हैं।

chat bot
आपका साथी