Mewat: बिजली टावर गिरने से बिजली आपूर्ति हो रही प्रभावित

Mewat 66 केवी बिजली लाइन का टावर पुन्हाना खंड के गांव बादली के जंगलों में टूट गया है। जिसके चलते पुन्हाना बिजली सब स्टेशन से लगते हुए शहर सहित 60 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

By Om Prakash BajpaiEdited By: Publish:Tue, 22 Nov 2022 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2022 08:29 PM (IST)
Mewat: बिजली टावर गिरने से बिजली आपूर्ति हो रही प्रभावित
Mewat: बिजली टावर गिरने से बिजली आपूर्ति हो रही प्रभावित : जागरण - प्रतीकात्मक तस्वीर

पुन्हाना, जागरण टीम: रंगाला-राजपुर से आ रही 66 केवी बिजली लाइन का टावर पुन्हाना खंड के गांव बादली के जंगलों में टूट गया है। जिसके चलते पुन्हाना बिजली सब स्टेशन से लगते हुए शहर सहित 60 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि 26 नवंबर तक टावर ठीक होने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी। अशोक कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को बिजली टावर टूट गया है। जिससे रंगाला बिजली घर से बिजली नहीं मिल पा रही है।

वैकल्पिक तौर पर होडल से बिजली ली जा रही है। होडल से बिजली मिलने के कारण पूरा लोड नहीं मिल रहा है। जिसके चलते रोटेशनल कट के साथ आठ से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। टावर 26 नवंबर तक खड़ा हो पाएगा, जिसके बाद रंगाला से बिजली मिलने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जाएगी।

ऐसे में उपभोक्ता बिजली आने पर पानी भरने सहित बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्य कर लें, ताकि बिजली जाने पर ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पडे।

इनका कहना है

बिजली का 66 केवी टावर टूटने से आपूर्ति में परेशानी आ रही है। लोगों से अपील है कि वो निगम का सहयोग करते हुए टावर ठीक होने तक उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें। निगम टावर को ठीक करने में जुटा हुआ है। - अशोक कुमार, एसडीओ बिजली निगम पुन्हाना

chat bot
आपका साथी