Mewat: स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे पूर्व LG नजीब जंग, कहा- युद्ध को लेकर भारत सबसे सुरक्षित स्थान

अरावली पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की आज दुनिया के कई देश युद्ध जैसी आपदाओं से जूझ रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 19 Nov 2022 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Nov 2022 06:41 PM (IST)
Mewat: स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे पूर्व LG नजीब जंग, कहा- युद्ध को लेकर भारत सबसे सुरक्षित स्थान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने शिरकत की। (फोटो जागरण)

मेवात, जागरण संवाददाता। मूसानगर स्थित अरावली पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की आज दुनिया के कई देश युद्ध जैसी आपदाओं से जूझ रहे हैं। विकट परिस्थितियों से जूझ रहे मूल्कों में अराजकता बनी हुई है। लेकिन भारत एक ऐसा स्थान है जो दुनिया में सबसे अधिक सुरक्षित है।

विकास का मुख्य मूलमंत्र है शिक्षा- नजीब जंग

नजीब जंग ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर सभी को बधाई देते हुए कहा किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य मूलमंत्र शिक्षा है। इसे ग्रहण कर अपना तथा अपने क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा शिक्षित व्यक्ति समाज और राष्ट्र का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा मेवात क्षेत्र अब शिक्षा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्हें खुशी है कि अरावली पब्लिक स्कूल जैसे विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च तालीम दे रहे हैं। उन्होंने मेवात में बढ़ते बालिका शिक्षा के स्तर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेवात में यदि बालिका शिक्षा का स्तर बढ़ा है तो उसका श्रेय अरावली पब्लिक स्कूल जैसे विद्यालयों को जाता है। उन्होंने विद्यालय के निदेशक मोहम्मद इसराईल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पिछड़े इलाके में शिक्षा की अलख जलाने के लिए विद्यालय चलाना अपने आप में महत्वपूर्ण काम है।

कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बंधा समां

इस अवसर पर डायरेक्टर मोहम्मद इसराईल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय के उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने यहां से शिक्षा पूरी करने के बाद आइइटी, एनआइटी, एमबीबीएस और नीट की परिक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के उन बच्चों का भी उत्सावर्धन किया गया जिन्होंने हाल ही में आयोजित हुई बोर्ड की परीक्षाओं में जिला स्तर पर टाप किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जमील अहमद ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा हिंदी व अंग्रेजी स्किट, नृत्य, गायन, अरावली बैंड सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल : नजीब से शुरू हुई 'जंग' बैजल से होती हुई सक्सेना तक पहुंची

यह भी पढ़ें- Mewat News: डीएसपी ने कई गांवो का किया दौरा, बोले- चुनाव में माहौल खराब किया तो सख्ती से निपटा जाएगा

chat bot
आपका साथी