समर्थन मूल्य से 12 रुपये प्रति क्विटंल ज्यादा खरीदा गया बाजरा

श सरकार द्वारा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रखा गया है। लेकिन फिर भी बाजरे की उन्नत फसल के कारण तावडू अनाज मंडी में किसान चांद ¨सह निवासी सैदपुर खाइका का 70 क्विंटल बाजरा शहर के आढ़ती वीरेंद्र कुमार झिवानिया की आढ़त पर श्रीराम खाद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 03:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 03:56 PM (IST)
समर्थन मूल्य से 12 रुपये प्रति क्विटंल ज्यादा खरीदा गया बाजरा
समर्थन मूल्य से 12 रुपये प्रति क्विटंल ज्यादा खरीदा गया बाजरा

जागरण संवाददाता, तावडू:

प्रदेश सरकार द्वारा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950 रखा गया है, लेकिन फिर भी बाजरे की उन्नत फसल के कारण तावडू अनाज मंडी में किसान चांद ¨सह निवासी सैदपुर खाइका का 70 क्विटंल बाजरा शहर के आढ़ती वीरेंद्र कुमार झिवानिया की आढ़त पर श्रीराम खाद भंडार तावडू ने 1962 रुपये प्रति क्विटंल के हिसाब से खरीदा। जो समूचे सीजन में एक कीर्तिमान है। ये पहले व्यापारी द्वारा इतने उंचे दामों पर बाजरे की खरीद है। मंगलवार को विधायक तेजपाल तंवर ने उंची खरीद पर किसान चांद ¨सह को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर किसान चांद ¨सह ने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार ने बाजरा की फसल को पूर्व की अपेक्षा अच्छे दामों पर खरीदा है। ऐसे में सरकार को किसानों की अन्य फसलों के दामों को बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान रहा है। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा दाम मिलता है, तो वह उत्साहित होकर अपने कार्य को करता है। किसान ही देश की जनता के पेट को पाल रहा है, लेकिन कई मौकों पर किसानों की उपेक्षा होती रही है। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार से उनके हितों को लेकर काफी उत्साहित है।

chat bot
आपका साथी