पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. मंगलसेन को याद किया

एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत रेलवे अधिकारी मदनलाल खेड़लिया ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से दुनिया में जाना जाता है। स्वर्गीय पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगलसेन ने राजनीति के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने अपनी बिरादरी की प्रतिष्ठा को भी कायम रखा था। समाज को संगठित करने के लिए ऐसे नेताओं की बहुत अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां हमारे लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके जीवन मुल्यों से प्रेरणा लेना ही उनके

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 04:36 PM (IST)
पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. मंगलसेन को याद किया
पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. मंगलसेन को याद किया

जागरण संवाददाता, नूंह : पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेता रहे स्वर्गीय डा. मंगलसेन की जयंती पर तावडू उप मंडल के नीलम विहार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी मदनलाल खेड़लिया ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से दुनिया में जाना जाता है। स्वर्गीय पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. मंगलसेन ने राजनीति के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने अपनी बिरादरी की प्रतिष्ठा को भी कायम रखा था। समाज को संगठित करने के लिए ऐसे नेताओं की बहुत अधिक जरूरत है। उनकी नीतियां हमारे लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान स्व मंगलसेन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर सभी ने नमन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान नंबरदार सुरेंद्र ¨सह, संगठन सचिव वीपी अदलखा, महासचिव रामदास मक्कड़, कार्यकारिणी सदस्य देशराज, नरेश ढल, केएल तनेजा, सुभाष चंद, रामनारायण, गुलशन खंडूजा, मदन मेहंदीरत्ता, सचिन मेहता, प्रकाश कालडा, संजय गाबा, आरएल गुलाटी, हर्षित खंडूजा, संजय, शोभराज सतीजा व राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी