केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगा वक्फ बोर्ड

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। उक्त बातें वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीस खान ने कहीं.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 05:14 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगा वक्फ बोर्ड
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगा वक्फ बोर्ड

जागरण संवाददाता, पुन्हाना : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वक्फ बोर्ड आगे आया है। वक्फ बोर्ड द्वारा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। उक्त बातें वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीस खान ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।

विधायक रहीस खान ने बताया कि वे बाढ़ पीड़ितों को निजी कोष से 31000 रुपये दे चुके हैं। इसके साथ बोर्ड कर्मचारियों के सहयोग से राशि एकत्रित की जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित लोगों के दर्द में शामिल होकर मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा दें ताकि इस राशी से लोगों के घरों को फिर से बसाया जा सके।

पूर्व मंत्री पर जमकर बरसे :

पत्रकारवार्ता के दौरान साहिब हत्या मामले को लेकर रहीस खान ने पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मोहम्मद इलियास साहिब के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलाना चाहता बल्कि साहिब के शव पर भी राजनीति कर रहे हैं। रहीस खान ने कहा कि साहिब हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दे दी गई है। जहां पर निष्पक्ष जांच होगी।

chat bot
आपका साथी