दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

गांव डींगरहेडी में तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:28 PM (IST)
दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

जासं, तावडू : गांव डींगरहेडी में तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया। गांव सयानीका निवासी साहुन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम वह अपने घर से दूध लेने के लिए गांव डींगरहेडी जा रहा था। जब वह गांव डींगरहेडी पहुंचा तो सड़क से नीचे शौच के लिए चला गया। उसी समय भांजा प्रवीन (17) व उसके बड़े भाई का लड़का कामिल (16) आते हुए मिले। जो सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास खड़े हो गए। उसी समय 1 तेज रफ्तार बोलेरो ने मोहम्मदपुर की तरफ से आकर टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद तालिम की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे नलहड़ अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रवीन को गुरुग्राम ईलाज के लिए रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी