मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे, नहीं हुआ कामकाज

मांगों को लेकर शहर के बैंक कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर बैंक बंद रखी। वहीं बैंक के सामने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 06:06 PM (IST)
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे, नहीं हुआ कामकाज
मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे, नहीं हुआ कामकाज

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: मांगों को लेकर शहर के बैंक कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर बैंक बंद रखे। वहीं बैंक के सामने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इसके साथ ही लगातार दूसरे दिन बैंक बंद रहने से लोगों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

सिडीकेट बैंक के प्रबंधक विशाल भारद्वाज व कैनरा बैंक के प्रबंधक हिमांद्री मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बैंक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। इस दौरान बैंक का सभी प्रकार का काम-काज ठप्प रखने के साथ ही बैंक बंद रखे गए हैं। वहीं सरकार से मांग रखी गई है कि बैंकों का कार्य सप्ताह में पांच दिन का रखा जाए और दो दिन की छुट्टी हो। इसके साथ ही उनके वेतन की बढ़ोतरी भी पिछले तीन वर्ष से रुकी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दो मुख्य मांगों के साथ ही उनकी अन्य भी मांगे हैं। जिनको मनवाने के लिए हड़ताल की जा रही है, अगर जल्द ही सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी यूनियन द्वारा हड़ताल की जा सकती है। इस अवसर पर अशोक चोरसिया व अनिल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी