टांई गांव से 40 किलो गोमांस बरामद

नूंह में गोकशी के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन कहीं गोधन बरामद हो रहा है तो कहीं गोमांस। इलाके कुछ लोग इस धंधे को अंजाम देकर इलाके की बदनामी कर रहे है। सरकार द्वारा इस ओर सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी इस ओर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। एक बार फिर गोरक्षा स्टाफ एंटी ने 40 किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 05:50 PM (IST)
टांई गांव से 40 किलो गोमांस बरामद
टांई गांव से 40 किलो गोमांस बरामद

जागरण संवाददाता, नूंह : जिले में गोकशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं गोधन बरामद हो रहा है तो कहीं गोमांस। सरकार द्वारा इस ओर सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। एक बार फिर गोरक्षा स्टाफ एंटी ने 40 किलो गोमांस बरामद कर एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मामला 1 जुलाई रात 8 बजे का है। गोरक्षा स्टाफ को सूचना मिली की नूंह खंड के टांई गांव में गोकशी की जा रही है। टीम सूचना पाते ही गांव में पहुंची। यहां जफर पुत्र इसराईल के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर से 40 किलो गोमांस बरामद किया। वहीं मामले का आरोपित जफर पुलिस की सूचना मिलने पर मौके से फरार हो गया। गोरक्षा स्टाफ के एएसआइ बलबीर ने कहा कि सूचना पाते ही टीम ने छापेमारी करते हुए गोमांस बरामद कर लिया। आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी