25 हजार का ईनामी बदमाश राहुल गिरफ्तार

25 हजार के ईनामी बदमाश राहुल पुत्र रूजदार उर्फ चौड़ा गांव अड़बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को बृहस्पतिवार शाम नूंह बाइपास (होडल चौक) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। आरोपित के खिलाफ हत्या, गोकशी, चोरी, पुलिस पर फाय¨रग सहित 19 मामले दर्ज है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 07:44 PM (IST)
25 हजार का ईनामी बदमाश राहुल गिरफ्तार
25 हजार का ईनामी बदमाश राहुल गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नूंह : 25 हजार के ईनामी बदमाश राहुल पुत्र रूजदार उर्फ चौड़ा गांव अड़बर को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम नूंह बाइपास (होडल चौक) से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। आरोपित के खिलाफ हत्या, गोकशी, चोरी, पुलिस पर फायरिंग, शस्त्र अधिनियम आदि के 19 मामले दर्ज हैं। इनमें नूंह जिले में 16 व गुरुग्राम जिले में 3 मामले दर्ज हैं। 22 दिसंबर 2017 से आरोपित भगोड़ा (पीओ) घोषित है। पुलिस लंबे समय से आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपित को धर दबोचा।

वहीं शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान डीएसपी सुखबीर ¨सह ने बताया कि ईनामी बदमाश राहुल को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई। बृहस्पतिवार को इस ओर कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि आरोपित के गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस रिमांड में कई और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही अन्य आरोपितों के ठिकानों का पता किया जा रहा है ताकि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला नूंह को अपराधियों से मुक्त बनाने मुहिम पर बहुत गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी