आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने की पंचायत

गांव मोहमदपुर अहीर के एक युवक के मर्डर मामले में बृहस्पतिवार सुबह तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने के चलते मृतक परिजनों ने शव को सुपर्द-ए-खाक करने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस व प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। न्याय को लेकर मृतक परिजनों ने गांव में पंचायत की। जिसमें गांव व आस-पास के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। उसके बाद मृतक परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को 24 घंटे का समय दिया। पुलिस ने इस अंतराल में आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को सुपर्द-ए-खाक किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 07:03 PM (IST)
आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने की पंचायत
आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने की पंचायत

जागरण संवाददाता, तावडू : गांव मोहमदपुर अहीर में पुरानी रंजिश के चलते एक 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिवार ने पंचायत की। इसमें गांव व आस-पास के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार सुबह तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने के चलते मृतक परिजनों ने शव को सुपर्द-ए-खाक करने से मना कर दिया और पुलिस को आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया। पुलिस ने पीड़ितों को इस अंतराल में आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद शव को सुपर्द-ए-खाक किया गया।

बता दें, कि गत बुधवार दोपहर को तावडू के गांव मोहमदपुर अहीर में 18 साल के युवक साहिल की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव मोहमदपुर अहीर निवासी लोकेश, विकास, दिनेश, मनोज, लीलू व मानेसर निवासी मोनू व मंगल इन 7 युवकों को आरोपित बनाया। बुधवार रात मृतक का पोस्टमार्टम हुआ लेकिन बृहस्पतिवार सुबह तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने के चलते परिजनों में पुलिस व प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश देखा गया। जिस पर मृतक परिजनों ने निर्णय लिया कि वे शव को जब तक सुपर्द-ए-खाक नहीं करेंगे जब तक कि पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ लेती। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 24 घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही जिसे बाद शव सुपर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस व खुफिया तंत्र रहा अलर्ट :

घटना के बाद से ही प्रशासन द्वारा गांव मोहमदपुर अहीर व तावडू शहर में काफी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को लेकर पुलिस अधिकारी व पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट देखा गया। वहीं सीआइडी कर्मी भी अपने आकाओं को पल-पल की रिपोर्ट देते देखे गए।

पंचायत में गांव ने मृतक परिजनों को आश्वासन दिया है कि गांव दोषियों का साथ कतई नहीं देगा। मृतक परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर हर संघर्ष किया जाएगा।

मुकेश यादव, सरपंच, मोहमदपुर अहीर। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पंकज कुमार, थाना प्रभारी, तावडू।

chat bot
आपका साथी