तिरंगा की आन-बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे

सैनिक वेलफेयर कार्यालय से मंत्री ओम प्रकाश यादव आल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी एवं राष्ट्रीय व एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मेजर ईश्वर सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुरानी कचहरी से लेकर महावीर चौक तक हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 01:59 PM (IST)
तिरंगा की आन-बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे
तिरंगा की आन-बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे

जागरण संवाददाता, नारनौल: सैनिक वेलफेयर कार्यालय से मंत्री ओम प्रकाश यादव, आल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी एवं राष्ट्रीय व एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मेजर ईश्वर सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुरानी कचहरी से लेकर महावीर चौक तक हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

धर्मपाल चौधरी ने कहा कि हमें तिरंगा की आन-बान और शान को कभी कम नहीं होने देंगे। तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे। तब हमें तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने का फैसला लिया, जिसकी वजह से देश में एक नया उत्सव बनाया जा रहा है। देश का बहादुर सैनिक दुश्मन पर विजय प्राप्त कर तिरंगा फहराता है। सैनिक तिरंगे के लिए हंसते-हंसते गोली खाकर अपने प्राण न्योछावर कर देता है। तिरंगे में लिपटकर अपने घर आता है। सन 1962 की लड़ाई में पैरा की एक टुकड़ी दुश्मन से आमने-सामने लड़ रहा थी। जब सेना को खुफिया विभाग से जानकारी प्राप्त हुई कि दुश्मन की तादाद अधिक है। 20 सैनिकों को पहाड़ से नीचे आने का आदेश दिया, जिसमें से 17 सैनिक वापस आ गए। तीन सैनिकों ने नीचे आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वापस तभी जाएंगे, जब पहाड़ की चोटी पर तिरंगा फहरा देंगे। इस लड़ाई में तीनों सैनिकों ने दुश्मन के 300 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिए और चोटी पर तिरंगा फहराया।

chat bot
आपका साथी