गंदा पानी के जोहड़ से ग्रामीण परेशान

गांव सैदपुर में गांव के बीच बना गंदे पानी का जोहड़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 04:15 PM (IST)
गंदा पानी के जोहड़ से ग्रामीण परेशान
गंदा पानी के जोहड़ से ग्रामीण परेशान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली :

गांव सैदपुर में गांव के बीच बना गंदे पानी का जोहड़ ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। जोहड़ का गंदा पानी बारिश के दिनों में ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है। ग्रामीण बाबूलाल, भूप सिंह, विकास कुमार, विक्रम सिंह, टेकराम, सुरेंद्र सिंह, हरी प्रताप, हीरालाल, सूबेसिंह, भीमसिंह, रामसिंह, सतीश, वेदप्रकाश, रामअवतार, महेंद्र सिंह, चांदराम, दयाराम, जयदयाल, रामकुमार, विजय, अशोक पंच आदि ने बीडीपीओ को दी शिकायत में बताया कि गांव का पूरा पानी इसी जोहड़ में आकर गिरता है। जोहड़ गांव के बीच होने से वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। बारिश के दिनों में तो बहुत बुरा हाल हो जाता है। जोहड़ का पानी घरों में घुस जाता है। जोहड़ के साथ लगते दो मकान तो गिर चुके है। कई मकानों में दरारें आ रही है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ से इस समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे जोहड़ के पानी की समस्या कई सालों से है। स्थानीय नेताओं को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। गांव के गंदे पानी की निकासी बाहर न होने से यह समस्या अधिक गहराई हुई है। गांव का गंदा पानी इसी जोहड़ में जाता रहता है। जिससे इसमें पानी हमेशा भरा रहता है।

chat bot
आपका साथी