ग्रामीणों ने फिर रुकवाया 152डी ग्रीन कारिडोर सड़क निर्माण कार्य

कनीना उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर में जहां विगत दिनों किसानों ने खेतों में जाने के लिए रास्ता न मिलने के कारण कारिडोर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:35 PM (IST)
ग्रामीणों ने फिर रुकवाया 152डी ग्रीन कारिडोर सड़क निर्माण कार्य
ग्रामीणों ने फिर रुकवाया 152डी ग्रीन कारिडोर सड़क निर्माण कार्य

संवाद सहयोगी, कनीना: कनीना उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर में जहां विगत दिनों किसानों ने खेतों में जाने के लिए रास्ता न मिलने के कारण कारिडोर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। उसे रविवार फिर से शुरू किया गया, कितु किसानों ने मिलकर फिर से उसे बंद करवा दिया। किसानों का कहना है जब तक उन्हें खेतों में जाने का रास्ता नहीं मिल जाता तब तक वे कारिडोर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।

उल्लेखनीय है कि दौंगड़ा अहीर के ग्रामीणों की चेतावनी के बाद 152-डी ग्रीन कारिडोर पर रोड बनाना शुरू होने के तुरंत बाद 31 अक्टूबर को बंद करवा दिया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी कार्य को नहीं करने देंगे। इसके बावजूद रविवार को मजदूरों ने आकर रोड की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीण किसानों ने बंद कर दिया है। किसान महेश, दिनेश, राज सिंह आदि ने बताया कि उनके खेतों तक जाने के लिए रास्ता नहीं है जिसके कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने रास्ता देने की मांग की है तत्पश्चात रोड निर्माण किया जाये।

chat bot
आपका साथी