विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : सूरज स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Feb 2018 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 09 Feb 2018 06:50 PM (IST)
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़ : सूरज स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ व जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर बुचौली रोड, मसानी चौक, ब्रह्मदेव चौक, आजाद चौक, मसानी रोड व शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्कूल प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली को स्कूल से निदेशिका गायत्री राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बेटियों को बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा। पानी को कम से कम खर्च करें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं, तभी हम पर्यावरण को बचाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी