इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : पहले इनेलो का दो फाड़ होना और फिर जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जमानत जब्त होना पार्टी पर भारी पड़ने लगा है। इससे न केवल पार्टी की छवि को धक्का लगा है, बल्कि पार्टी में टूट बढ़ने लगी है। इसी के चलते इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यानंद लांबा ने इनेलो को बॉय-बॉय कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर भाजपा को ज्वाइन कर लिया। उनके साथ गढ़ी के सरपंच सुरेश एडवोकेट व उनके पुत्र शमशेर आदि थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 06:42 PM (IST)
इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन
इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (नारनौल): पहले इनेलो का दो फाड़ होना और फिर जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जमानत जब्त होना पार्टी पर भारी पड़ने लगा है। इससे न केवल पार्टी की छवि को धक्का लगा है, बल्कि पार्टी में टूट बढ़ने लगी है। इसी के चलते इनेलो श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यानंद लांबा ने इनेलो को बॉय-बॉय कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर भाजपा को ज्वाइन कर लिया। उनके साथ गढ़ी के सरपंच सुरेश एडवोकेट व उनके पुत्र शमशेर आदि थे। विद्यानंद लांबा गांव गढ़ी-रूथल के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी