खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

गांव मंडलाना में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते स्वयं को पिस्तौल से गोली मार ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, नारनौल :

गांव मंडलाना में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते स्वयं को पिस्तौल से गोली मार ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक ने जिस पिस्तौल से अपने आप को गोली मारी है वह भी बिना लाइसेंस का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मंडलाना निवासी सुनील कुमार (39) ने रविवार को दोपहर बाद अपने खेतों में जाकर पिस्तौल से अपनी छाती में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील की नेताजी सुभाष बोस पार्क के सामने मार्केट में इंवर्टर-बैटरी की दुकान बताई जा रही है। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। बाक्स ------

सुबह से ही दे रहा था भाइयों व पिता को भी गोली मारने की धमकी

मृतक सुनील पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगी की मार झेल रहा था। परिजनों का कहना है कि वह जुआ भी खेलता था और पैसे जुएं में उड़ा दिए थे। सुबह से बंदूक लेकर घूम रहा था और वह कभी अपने भाई तो कभी पिता को गोली मारने की धमकी दे रहा था। आखिरकार उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उसने खुद को गोली मार ली थी। एसपी चंद्रमोहन ने कहा कि उक्त व्यक्ति अपने ही परिवार वालों को परेशान कर रहा था। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी