पालिका चुनावों की तैयारियां जारी

संस, कनीना : पालिका चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। कनीना पालिका चुनावों की तिथि अभी घ्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 04:47 PM (IST)
पालिका चुनावों की तैयारियां जारी
पालिका चुनावों की तैयारियां जारी

संस, कनीना : पालिका चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। कनीना पालिका चुनावों की तिथि अभी घोषित नहीं की गई हैं। अभी तो पालिका की फोटो युक्त मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है और अपडेट की हुई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा। 28 फरवरी से पूर्व चुनाव संभव नहीं है। यह चुनाव 28 फरवरी के बाद ही हो सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि यह चुनाव अन्य पालिकाओं के साथ कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कनीना पालिका को भंग हुए करीब 10 माह बीतने को है लेकिन अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पालिका का प्रशासक एसडीएम संदीप ¨सह को बनाया गया है। विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है ¨कतु चुनाव लड़ने वालों के मन खुश नहीं है क्योंकि वे पालिका में पार्षद बन कर बनना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी