नागरिक अस्पताल में लगाया गया कानूनी जागरूकता शिविर
बुधवार को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में विश्व एड्स दिवस के मौके पर विजय सिंह विधिक सेवक ने अपनी फ्रंट आफिस ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
बुधवार को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में विश्व एड्स दिवस के मौके पर विजय सिंह विधिक सेवक ने अपनी फ्रंट आफिस ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ में एक कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्रगढ़ के सचिव अंजली जैन के निर्देशानुसार और उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के चेयरमैन मनीष नागर के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर में विजय सिंह विधिक सेवक ने बताया कि हर वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन लाइलाज बीमारी की सूची में आने वाले एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है जो कि असुरक्षित यौन संबंध, इन्फेक्टेड इंजेक्शन और बिना टेस्ट के खून के आदान-प्रदान करने से होता है। इसमें रोगी की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आपने कई बार सुना होगा जो गरीब होते हैं उन्हें अक्सर उन्हें यह लाइलाज बीमारी अपने शिकंजे में ले लेती है, लेकिन इस खतरनाक बीमारी से अमीर और मशहूर लोग भी नहीं बच पाए। एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियों के बारे में जानना जरूरी है। विश्व एड्स दिवस का यही अर्थ है कि आज इसके बारे में जाने और सतर्क रहें। मच्छरों को लेकर भी कई तरह की गलतफहमी या समाज में है। विशेषज्ञों का मानना है कि मच्छरों के काटने से एचआईवी नहीं हो सकता, क्योंकि इस तरह के वायरस मच्छर के अंदर जीवित नहीं रह सकते।