राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए मजदूर यूनियन ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, सतनाली : प्रदेश व केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते मजदूरों का शोषण हो रहा है जिसके कारण कामगारों को दर दर भटकना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 04:26 PM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए मजदूर यूनियन ने कसी कमर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए मजदूर यूनियन ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, सतनाली : प्रदेश व केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते मजदूरों का शोषण हो रहा है तथा अपने हकों के लिए मजदूरों व कामगारों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में भवन निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले आगामी 8 व 9 दिसंबर को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश से भी हजारों मजदूर व कामगार शामिल होंगे। यह बात भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य सचिव कामरेड मनोहरलाल ने सतनाली के अंबेडकर पार्क में आयोजित मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों के साथ अनदेखी सहन नही की जाएगी तथा मजदूर वर्ग अपने हकों के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने मजदूरों से 8 व 9 दिसंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया।

भवन निर्माण से जुड़े कामगारों की मांगों व समस्याओं बारे भी विचार-विमर्श किया गया। यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम नारनौल ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रही है तथा मजदूरों व कामगारों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। मजूदर वर्ग इस अनदेखी को कतई सहन नहीं करेगा। सम्मेलन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सतनाली ब्लॉक की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पुरुषोत्तम गोठवाल को प्रधान, विद्यानंद को कोषाध्यक्ष, रामवीर ¨सह गोठवाल सचिव, जगदीश सुरेहती उपप्रधान, महिपाल सुरेहती सहसचिव व अशोक श्यामपुरा, ललिता श्यामपुरा, रेखा देवी सतनाली, चंद्रप्रकाश नांवा, कर्मवीर सतनाली, सुरेश कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया। सम्मेलन में यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए विचार-विमर्श कर सदस्यों को जिम्मेवारी भी सौंपी गई। मी¨टग में महावीर कनीना, सुमेर धारणी, विद्यानंद, जगदीश, धनपत, सांवरमल, अमित, भूपेंद्र दायमा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी