जन सरोकार दिवस रैली रचेगी हरियाणा में इतिहास

जननायक जनता पार्टी की जन सरोकार रैली नौ दिसंबर को ­झज्जर में होगी रैली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:37 PM (IST)
जन सरोकार दिवस रैली रचेगी हरियाणा में इतिहास
जन सरोकार दिवस रैली रचेगी हरियाणा में इतिहास

जागरण संवाददाता, नारनौल। जननायक जनता पार्टी की जन सरोकार रैली नौ दिसंबर को ­झज्जर में आयोजित की जाएगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए शनिवार को नांगल चौधरी हलका के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक नारनौल कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी महेश चौहान ने की। इस दौरान नांगल चौधरी हलका के कार्यकर्ताओं ने 200 गाड़ियों की लिस्ट तैयार की है, जो ­झज्जर रैली में पहुंचेगी। वहीं रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शाम पांच बजे नारनौल कार्यालय में होगी। जजपा के युवा नेता सिकंदर गहली ने बताया कि नांगल चौधरी हलका के कार्यकर्ताओं को जिला प्रभारी महेश चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जजपा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते प्रदेश के युवा वर्ग की पहली पसंद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने हुए है। जजपा के स्थापना दिवस को जन सरोकार दिवस के रूप में मनाने का फैसला पार्टी ने लिया है। इस रैली में डिप्टी सीएम व पार्टी के अन्य नेतागण अब तक किए गए कार्यों से प्रदेश की जनता को अवगत करवाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी का हर पदाधिकारी व जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता दिन-रात जुटा है। नांगल चौधरी हलका के कार्यकर्ताओं ने 200 गाड़ियों की लिस्ट सौंपी है। अब इसी तरह नारनौल, अटेली व महेंद्रगढ़ हलका से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर रैली की सफलता की रणनीति बनाई जा रही है। उम्मीद है कि अकेले महेंद्रगढ़ जिला से 800 के करीब गाड़ियों का काफिला ­झज्जर रैली में पहुंचेगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरसिंह कलवाड़ी, जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी, शहरी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, तेजप्रकाश एडवोकेट, जाट महासभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, ब्रह्मचारी अमरसिंह, सुरेश यादव, कांशीराम रावत, हजारीलाल लंबोरा, जिलेसिंह, रामकुमार मकसूसपुरिया, प्रमोद तांखर, बिल्लू बापडोली, नवनीत एडवोकेट, कंवरसिंह जाखड़, रविद्र शर्मा, राकेश अकबरपुर, दलीप मोहनपुर, कार्यालय सचिव विरेंद्र घाटासेर, विजय छिलरो, लक्खा गुर्जर, ब्रजेश सैनी, महेंद्र सैनी, दीपक यादव, सुनील श्योराण, प्रवीण व माडूराम सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी