रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छह लोगों को किया डिस्चार्ज

जिला में छह लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इनकी कोरोना संक्रमण से संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:14 AM (IST)
रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छह लोगों को किया डिस्चार्ज
रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छह लोगों को किया डिस्चार्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल : जिला में छह लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इनकी कोरोना संक्रमण से संबंधित रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद जिला में वर्तमान में कुल 15 कोरोना एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2828 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 314 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जबकि जिले में अब तक 8366 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में लोगों की स्क्रीनिग के लिए रविवार को पांच मोबाइल टीमों ने 398 लोगों की स्क्रीनिग की। इनमें से 318 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 24 मई तक 57438 नागरिकों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। इनमें से 34057 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।

chat bot
आपका साथी