कन्या के जन्मोत्सव पर किया परिजनों को सम्मानित

बेटी अपना भाग्य साथ ही नहीं लाती बल्कि हम सबका भाग्य भी बदलने के क्षमता रखती है। अगर बेटी ठान ले तो वो पूरी कायनात को बदल सकती है। यह बात भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने नवजात कन्या के माता-पिता को सम्मानित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 12:48 PM (IST) Updated:Wed, 18 Mar 2020 01:14 PM (IST)
कन्या के जन्मोत्सव पर किया परिजनों को सम्मानित
कन्या के जन्मोत्सव पर किया परिजनों को सम्मानित

जागरण संवाददाता, नारनौल : बेटी अपना भाग्य साथ ही नहीं लाती बल्कि हम सबका भाग्य भी बदलने के क्षमता रखती है। अगर बेटी ठान ले तो वो पूरी कायनात को बदल सकती है। यह बात भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने नवजात कन्या के माता-पिता को सम्मानित करते हुए कही। कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि बेटी हमारे आंगन का महकता फूल है। हमें यह खयाल रखना चाहिए की यह फूल कभी मुरझाये नहीं। बेटी समाज का दोहरा भार उठाती है अत: उसके जन्म पर दोहरी खुशियां मनाने की जिम्मेदारी बनती है।

महिला संयोजिका प्रीति शर्मा ने बताया कि शाखा नारनौल द्वारा कन्या जन्मोत्सव मनाने वाले परिवार का सामजिक सम्मान अपने आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत करती है। गांव खटोटी खुर्द निवासी योगेश शर्मा और अनीता शर्मा के घर पर नवजात बेटी गुंजन के जन्मोत्सव पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा से महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, प्रीति शर्मा व मीना शर्मा ने परिवार को सम्मान पत्र, एक पौधा और नवजात के लिए एक उपहार और एक स्मृति चिह्न भेंट किया। कन्या के दादा विजय शर्मा ने कहा कि बेटी ईश्वर का अनुपम उपहार है। यह सौभाग्यशाली लोगों को नसीब होता है। इस अवसर गोविद शर्मा, हरेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, हरीकिशन शर्मा, दादी कांता शर्मा, सपना, हिमांशु, लोकेश, अमित, अंकित, टेकचंद, राजकुमारी, रचना, अनिल कुमार ममता, अजय शर्मा, मोनिका, अनुपमा, सुशीला व जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी