विवाहिता का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी मंडी अटेली क्षेत्र के गांव गनियार से एक विवाहिता घर से बिना बताए चली गई। विव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST)
विवाहिता का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विवाहिता का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : क्षेत्र के गांव गनियार से एक विवाहिता घर से बिना बताए चली गई। विवाहिता के पति ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस में दी शिकायत में गनियार निवासी रामकिशन ने बताया कि उनकी पत्नी व उसका जीवन सामान्य चल रहा था। उसके दो पुत्र हैं। एक छह साल और दूसरा पुत्र ढाई साल का है। 15 जनवरी की रात से वह घर से गायब है। उसका इधर-उधर पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी